{"_id":"65d639218c513637ed0847dc","slug":"gold-chain-looted-after-fatal-attack-on-young-man-palwal-news-c-24-1-snoi1004-104824-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: युवक पर जानलेवा हमला कर लूटी सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: युवक पर जानलेवा हमला कर लूटी सोने की चेन
विज्ञापन
- सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर किया लहुलूहान, हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
हसनपुर। पुरानी रंजिश में युवक को रास्ते में घेरकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। आरोपी युवक को मरा समझकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल युवक का उपचार फरीदाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पीड़ित ने सोने की चेन लूटने का भी आरोप लगाया है। हसनपुर थाना पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर सात नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
जांच अधिकारी मोहम्मद आरिफ के अनुसार गांव मीरपुर कौराली निवासी राजेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका बेटा नवीन गांव निवासी चरत सिंह उर्फ बबलू को बाइक पर उसके घर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में पुरानी रंजिश के कारण शंकर ने उसे रोक लिया और गाली देने लगा। विरोध करने पर शंकर ने दीपक, तरुण, गीता, कविता, मुकेश व प्रीति को बुला लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी व लोहे की रॉड से नवीन पर हमला कर दिया। शंकर ने नवीन के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर लहुलूहान कर दिया। आरोपियों ने नवीन के गले से तीन तोले की सोने की चेन भी लूट ली। आरोपी नवीन को मरा समझकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और अपने बेटे को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने के चलते फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।