फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Girls arrive with bandage and drumming to celebrate the elderly

बुजुर्गों को मनाने बैंडबाजे और ढोल-नंगाड़े संग पहुंची बहुएं

Thu, 14 Jan 2021 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Girls arrive with bandage and drumming to celebrate the elderly
पलवल। मकर संक्रांति के अवसर पर बृहस्पतिवार को जिले में उत्सव सा माहौल रहा। प्राचीन काल से चली आ रही रूठने-मनाने की प्रथा गांवों में निभाई गई। बुजुर्गों को मनाने बहुएं बैंडबाजों के साथ उपहार लेकर पहुंचीं और पांव छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

जिले के गांवों में मकर संक्रांति के अवसर पर रूठने वाले बुजुर्गों व रिश्तेदारों को घरों से दूर बैठाकर महिलाएं नाचती-गाती बैंडबाजों के साथ उन्हें मनाने पहुंचती हैं और मनाकर वापस घर लेकर आती हैं। यह प्रथा प्राचीन काल से चली आ रही है। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने बुजुर्गों व रिश्तेदारों को मनाने के दौरान उपहार में कपड़े, जूते, शाल, दाल, चावल, गजक, मूंगफली व धनराशि दी।
विज्ञापन

मकर संक्रांति को ब्रज क्षेत्र के गांवों में संकरांत के नाम भी पुकारा जाता है। इस पर्व से एक सप्ताह पहले ही भाई बहनों के यहां संकरांत देने के लिए जाते हैं। वहां जाकर उन्हें पर्व पर घर आने का निमंत्रण देकर आते हैं। वहीं मकर संक्रांति से दो दिन पहले ही घर के बुजुर्ग या बड़ा रिश्तेदार घर वालों से रूठना शुरू कर देता है। संक्रांति वाले दिन वह दूर किसी चौपाल, मंदिर या कहीं और जाकर बैठ जाते हैं। जिन्हें घर की बहु व अन्य महिलाएं लोक गीत गाते हुए बैंडबाजों के साथ मनाने जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा देवरों की जेब भरने का भी रिवाज निभाती हैं। महिलाएं देवरों की जेब में मूंगफली, रेवड़ी के अलावा पैसे भरकर उन्हें मनाती हैं।
महिलाओं ने लगाई झाडू
ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह महिलाओं ने अपने घरों से लेकर श्मशान तक झाडू़ लगाई। वहां अपने व सभी के परिवार के लिए सुख-समृद्धि की दुआ मांगी। वहां से वे गीत गाते हुए घरों तक वापस आईं और स्नान पूजन के बाद गाय को भोजन कराया।
जगह-जगह बांटा खिचड़ी का प्रसाद
इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा जगह-जगह खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। कहीं-कहीं पूरी सब्जी व हलवा वितरित किया गया। आगरा चौक पर जहां श्रीकृष्ण कृपा मंच द्वारा खिचड़ी प्रसाद बांटा गया, वहीं बस अड्डा चौक पर मार्केट एसोसिएशन द्वारा पूरी सब्जी व हलवा बांटा गया।

वर्जन-
मकर संक्रांति का पर्व प्राचीन काल से मनाया जा रहा है। इस दिन घर में उत्सव का माहौल रहता है। घरों में पकवान बनाए जाते हैं। चने का साग खाने का आज के दिन बेहद महत्व होता है। बुजुर्गों को मनाया जाता है व उपहार दिए जाते हैं। - प्रेमलता शर्मा, गांव मंडनाका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed