फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Girl dies due to high tension line, family jammed by placing dead body on Hodal-Hasanpur road

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बच्ची की मौत, परिजनों ने होडल-हसनपुर रोड पर शव रखकर लगाया जाम

Sun, 31 Oct 2021 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Girl dies due to high tension line, family jammed by placing dead body on Hodal-Hasanpur road
होडल-हसनपुर रोड पर बच्ची का शव रख कर जाम लगाते परिजन। - फोटो : Palwal
होडल। गांव भिडूकी में छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्ची परी झुलस गई। बच्ची को उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हसनपुर होडल रोड पर बच्ची का शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी कि बिजली कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज किया जाए। पिछले कई वर्षों से घरों की छत के ऊपर से गुजर रही लाइन को हटाने की शिकायत की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। मौके पर पहुंचे डीएसपी सज्जन कुमार ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। डीएसपी के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम को खोल दिया गया। बच्ची के शव को जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

हसनपुर थाना प्रभारी के अनुसार, गांव भिडूकी निवासी चंद्रवीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। लाइन हटाने के लिए कई बार बिजली निगम में शिकायत की गई, परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार सुबह करीब 9 बजे उसकी तीन वर्षीय बच्ची परी छत पर खेल रही थी। खेलते समय बच्ची हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गई। घायल बच्ची को उपचार के लिए डॉक्टरों के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गुस्साए परिजनों ने बच्ची के शव को होडल-हसनपुर रोड पर रख कर जाम लगा दिया। जाम लगने से रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। बाद में डीएसपी सज्जन कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। डीएसपी के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम को खोला गया। पुलिस ने बिजली कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed