फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Get the form filled out through the BLO: SDM

बीएलओ से भरवाएं फाॅर्म : एसडीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Get the form filled out through the BLO: SDM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




हथीन।
हथीन विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हरिराम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लोगों से बीएलओ का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नए वोट बनवाने, वोट कटवाने और विवरण में सुधार के लिए आवेदन संबंधित बीएलओ के माध्यम से ही करवाएं, ताकि प्रक्रिया नियमानुसार पूरी हो सके। एसडीएम ने बताया कि नए वोट बनवाने के लिए फॉर्म नंबर छह, वोट कटवाने के लिए फॉर्म नंबर सात और नाम, जन्मतिथि में सुधार या स्थानांतरण के लिए फॉर्म नंबर आठ भरा जाता है। नए वोट के आवेदन 20 अक्तूबर तक बीएलओ के पास जमा करवाएं। निर्वाचन कार्यालय को 28 अक्तूबर तक प्रक्रिया पूरी करनी है, जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह नवंबर 2026 को होगा। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बीएलए-द्वितीय के माध्यम से सहयोग करने की अपील की। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed