फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   'Get family ID card done soon'

‘परिवार पहचान पत्र का काम जल्द पूरा करें’

Thu, 17 Dec 2020 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
'Get family ID card done soon'
पलवल। परिवार पहचान पत्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। संबंधित विभाग इस पर तत्परता से काम करते हुए इसे बनाने व अपडेट करने का कार्य जल्द पूर्ण करें। वहीं सीएम विंडो की शिकायतों व मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित कार्यों को भी जल्द पूरा किया जाएगा। यह बातें बृहस्पतिवार को उपायुक्त नरेश नरवाल ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कही। इस दौरान उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बहुत जल्द ही ई-ऑफिस प्रणाली शुरू की जा रही है। इसलिए सभी विभाग अपनी आईडी व इससे संबंधित हार्डवेयर व इंटरनेट की उचित व्यवस्था कर लें। भविष्य में सभी काम ई-ऑफिस प्रणाली से ही होंगे। इसलिए अधिकारी व कर्मचारी उचित प्रशिक्षण भी प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें काम करने में परेशानी न हो। पौधों की वर्तमान स्थिति व उनकी देखभाल के संदर्भ में जानकारी ली व निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पीड़ित मुआवजे के लाभ से वंचित न रहने पाए। वहीं अवैध माइनिंग की स्थिति व इस पर निरंतर निगरानी, ओवरलोड वाहनों पर रोक व चालान करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त सतेंद्र दूहन ने बताया कि पिछले दिनों ओवरलोड के 78 चालान किए गए, जिनमें 11 लाख से अधिक की राशि एकत्रित की गई। इस दौरान उन्होंने आगरा चौक से नागरिक अस्पताल तक अतिक्रमण हटाने, पॉलीथिन की रोक पर भी उचित कार्रवाई करने, जल जीवन मिशन के तहत सभी गांवों व शहरों में स्वच्छ पेयजल की उचित व्यवस्था करने व सभी नहरों व माइनरों की उचित सफाई व टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करने के आदेश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद अमित कुमार, नगराधीश दिनेश, एसडीएम होडल संदीप अग्रवाल, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता जगदीशचंद जांगडा, एसई बिजली बोर्ड एसएस सांगवान, मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी अर्चित वाट्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed