फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   gateway will be constructed at the Panchvati Temple

Palwal News: पंचवटी मंदिर में बनेगा भव्य पंचवटी पचोवन धाम द्वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
gateway will be constructed at the Panchvati Temple
लगभग 55 लाख की लागत से पूर्ण होगा कार्य, टेंडर प्रकिया अतिंम चरण में
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल।
शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए नगर परिषद निरंतर कार्य कर रही है। शहर के प्रसिद्ध पंचवटी मंदिर परिसर में प्रस्तावित भव्य ‘पंचवटी पचोवन धाम द्वार’ के निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। यह द्वार मंदिर की नई पहचान बनेगा।

पंचवटी मंदिर क्षेत्र लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था एवं विश्वास का प्रमुख केंद्र रहा है। मंदिर परिसर की गरिमा एवं धार्मिक महत्व को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से द्वार का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को दिव्यता, श्रद्धा एवं सांस्कृतिक विरासत का विशेष अनुभव प्राप्त होगा।
विज्ञापन


नप पलवल विकास कार्यों के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन एवं सौंदर्यीकरण को भी समान प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। प्रस्तावित ‘पंचवटी पचोवन धाम द्वार’ को पारंपरिक स्थापत्य शैली एवं स्थानीय धार्मिक भावनाओं के अनुरूप विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पंचवटी मंदिर परिसर में प्रस्तावित भव्य ‘पंचवटी पचोवन धाम द्वार’ केवल एक प्रवेश द्वार नहीं होगा, बल्कि शहर की सांस्कृतिक पहचान, धार्मिक चेतना और जनआस्था का प्रतीक बनकर आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का केंद्र बनेगा। लगभग 55 लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि नगर परिषद भविष्य में भी जनभावनाओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़े ऐसे कार्यों को प्राथमिकता देती रहेगी। -डॉ. यशपाल, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed