{"_id":"5ce2c30cbdec2207786b9911","slug":"gangwar-in-secretariat-parkpalwal-news-noi4389811177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय के पार्क में सैर कर रहे व्यक्ति की गोलियों से भूनकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय के पार्क में सैर कर रहे व्यक्ति की गोलियों से भूनकर हत्या
विज्ञापन
पलवल के सचिवालय में गोलियों से भून
- फोटो : Palwal
सचिवालय के पार्क में सैर कर रहे व्यक्ति की गोलियों से भूनकर हत्या
पलवल। अपने पिता की मौत का बदला लेनेे के लिए जेल से जमानत छूटे अंकित ने सोमवार को जिला सचिवालय के पार्क में कुसलीपुर निवासी ओमपाल को गोलियों से भून दिया। आरोपी अंकित ने एक के बाद एक 18 गोलियां ओमपाल पर दाग दी, जिससे ओमपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा आरोपी अंकित ने वहां मौजूद लोगों को धमकी कि अगर किसी ने गवाही दी तो वह उन्हें जान से मार देगा।
इस हत्याकांड की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो डीएसपी रमेश कुमार व कैंप थाना प्रभारी भीम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तुरंत ही जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। दोपहर को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप मृतक की पत्नी धर्मवती के बयान पर अंकित व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि ओमपाल पत्नी धर्मवती के साथ रोजाना की तरह सचिवालय में बने पार्क में सैर कर रहा था। इसी दौरान सुबह करीब छह बजे मोटरसाइकिल पर धामाका निवासी अंकित अपने एक साथी के साथ आया। आते ही अंकित ने ओमपाल पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। अंकित ने कुल 18 गोलियां चलाईं जिसमें से ओमपाल को 12 गोलियां लगीं। हत्याकांड के बाद गांव कुसलीपुर ही नहीं आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का दावा है वह जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
यह है हत्या का कारण
सोमवार को सचिवालय के पार्क में सैर करते हुए जिस 50 वर्षीय ओमपाल नामक व्यक्ति की हत्या की गई है। इसके एक पुत्र ने जोकि मन्नू दादा के नाम से मशहूर है, उसने कमरावली निवासी हेमु बदमाश से सुपारी लेकर धामाका निवासी अंकित के पिता ओम प्रकाश वकील की 28 नवंबर 2017 को रतिपुर गांव के पास गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इसी हत्या के मामले में मृतक का बेटा मन्नू दादा जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि उस समय अंकित कंजरपुर गांव निवासी देवा व मंडनाका के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में हेमु के साथ जेल में बंद था। अंकित को जब उसके पिता ओम प्रकाश की चिता को अग्नि देने के लिए पुलिस द्वारा लाया गया था, तब अंकित ने धमकी दी थी कि जिस दिन भी वह जेल से आएगा, उसी दिन मन्नू व उसके परिवार को खत्म कर देगा। अब जेल से आते ही अंकित ने मन्नू दादा के पिता ओमपाल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।