{"_id":"2e643736a7dc848a896035b89220f864","slug":"gang-rape-with-minor-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
अमर उजाला पलवल
Updated Tue, 12 Nov 2013 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के गांव में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों के बयान पर चार आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एक नवंबर को गांव से एक नाबालिग लड़की का उस समय अपहरण कर लिया गया जब वह शाम के समय खेतों में गई हुई थी। वह अपनी मौसी के घरमें उनसे मिलने के लिए आई हुई थी। बताया गया है कि लड़की को बोलेरो गाड़ी में अपहरण कर ले जाया गया। पुलिस ने मंगलवार को देर शाम लड़की को बरामद कर लिया। लड़की ने बताया कि अपहरणकर्ता उसे राजस्थान के जयपुर शहर ले गए।
वहां उसके साथ 10 दिन तक लगातार सामूहिक दुष्कर्म किया। अपहरणकर्ताओं ने लड़की को बंधक बनाकर रखा। मंगलवार की शाम लड़की को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने मेडिकल जांच के बाद लड़की के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी सतबीर ने बताया कि एक नवंबर को अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन आरोपी फरार थे। मंगलवार को पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया और लड़की के बयान के आधार पर अपहरण और बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज किया है। इस मामले में तीन युवकों को नामजद किया गया है, जबकि एक अज्ञात है।
जिन युवकों को नामजद किया गया है उनमें वसीन, साहुन और हमीद आदि शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।