{"_id":"697207e26d454efc32d90cfabe35990b","slug":"gang-rape-with-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से गैंगरेप, तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से गैंगरेप, तीन नामजद
अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 21 Oct 2013 10:59 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग को जबरन गांव के निकट खेतों में ले जाकर तीन युवकों के सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उपमंडल के गांव निवासी साकिर (बदला नाम) ने हथीन थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 19 अक्टूबर की शाम को खेतों की तरफ गई थी। उसी दौरान गांव के ही निवासी मुस्ताक, राहुल व अमीर ने जबरन उसे पकड़ लिया और खेतों में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस में मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन