{"_id":"64f60f7711005754eb0c3466","slug":"gang-rape-at-three-different-places-palwal-news-c-24-1-snoi1004-2010-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: तीन अलग-अलग जगहों पर सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: तीन अलग-अलग जगहों पर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म, दुष्कर्म व अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास के मुकदमे दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर सामूहिक दुष्कर्म, दुष्कर्म व अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास के मुकदमे दर्ज किए हैं। कैंप थाना अंतर्गत नाना के घर आई युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती को स्मैक का नशा कराकर दोस्त के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके अलावा हथीन थाना अंतर्गत किशोरी को ब्लैकमेल कर दो साल से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। तीसरे मामले में मानसिक रूप से कमजोर युवती का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। महिला व कैंप थाना पुलिस ने मामलों में शिकायतों के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
नहाते हुए वीडियो बनाया और ब्लैकमेल कर किया सामूहिक दुष्कर्म
पहले मामले में कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के अनुसार, फरीदाबाद निवासी युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है। उनके घर के भूतल पर मां का दोस्त कार्तिक रहता है। फरवरी माह में बीमार नाना को देखने के लिए वह व उसकी मां कार्तिक के साथ पलवल आए। यहां वे दो दिनों तक रुके। दोपहर के समय उसकी मां मार्केट गई थी तथा नाना दवाई लेकर सो रहे थे। इसी दौरान कार्तिक ने उसे पीछे से पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर कार्तिक ने उसका नहाते हुए वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद मार्च माह में आरोपी ने उसे अपने पीजी पर बुलाया और जबरन सूंघने वाला नशा कराकर दुष्कर्म किया। 17 मार्च को आरोपी ने उसे अपने दोस्त ओम के घर बुलाया और वहां उसे सूंघने वाला नशा कराकर दोनों ने दुष्कर्म किया। आरोपी लंबे समय से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। अब दो दिन पहले आरोपी ने उसे फिर से धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
किशोरी को ब्लैकमेल कर दो साल से कर रहा था दुष्कर्म
दूसरे मामले में एक व्यक्ति ने हथीन थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि बीती दो सितंबर को रात के 11 बजे फरीदाबाद से अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने पर उसे अपनी 15 वर्षीय बेटी के चीखने की आवाज आई। वह भागकर उसके कमरे में गया तो देखा कि गांव निवासी सचिन उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। उनके घरवालों की मदद से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। उसकी बेटी ने बताया कि आरोपी उसे ब्लैकमेल कर दो साल से दुष्कर्म कर रहा है। परिजनों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवती का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास
तीसरे मामले में कैंप थाना अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि वह बामनीखेड़ा स्थित एक होटल पर कारीगर का काम करता है। बीती एक सितंबर की सुबह करीब आठ बजे वह घर आया तो उसकी भतीजी ने बताया कि रात के समय गांव निवासी बंसी उनके घर में घुस आया और उसकी बेटी को उठाकर खेतों में ले गया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वह मौके पर पहुंचा तो आरोपी फरार हो गया। शिकायत में कहा कि उसकी 18 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से कमजोर होने के चलते बोलने व समझने में कमजोर है। उसने अपनी बेटी से पूछा तो उसने भी यही बात बताई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई जगवती का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तार के लिए दबिश दी जा रही है।