फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Future will be strengthened by education, India will develop from children: Gaurav Gautam

शिक्षा से सशक्त होगा भविष्य, बच्चों से विकसित होगा भारत : गौरव गौतम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Future will be strengthened by education, India will develop from children: Gaurav Gautam
पलवल। गांव गेलपुर में आयोजित वार्षिक समारोह में बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। समारोह में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, नाटक और भाषणों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन




गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में शिक्षा को नवाचार और तकनीक से जोड़कर भविष्य के अनुरूप बनाया जा रहा है। नई शिक्षा नीति शिक्षा को व्यावहारिक, कौशल-आधारित और रोजगारोन्मुख बना रही है। युवा शक्ति ही देश की असली ताकत है और शिक्षा, कौशल व दृढ़ संकल्प के साथ साल 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य अवश्य प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही भविष्य सशक्त होगा और बच्चों से भारत विकसित होगा। उन्होंने स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों की भी जानकारी दी, जिससे छात्र भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed