फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Friend accused of stealing five thousand rupees from the shop

Palwal News: दोस्त पर लगाया दुकान से पांच हजार रुपये चुराने का आरोप

Mon, 27 Mar 2023 10:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Friend accused of stealing five thousand rupees from the shop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जवाहर नगर कैंप स्थित एक दुकान से पांच हजार रुपये चोरी कर लिए गए। चोरी का आरोप दुकानदार ने अपने दोस्त पर लगाया है। कैंप थाना पुलिस ने मामले में नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उदयभान के अनुसार जवाहर नगर कैंप निवासी वंश ने शिकायत दर्ज कराई है कि जवाहर नगर में उसने सुपर मार्केट में गैस की दुकान खोली हुई है। बीती 25 मार्च को वह दुकान पर मौजूद था। उसी दौरान जवाहर नगर कैंप निवासी कुनाल उसकी दुकान पर आया। वह कुणाल के लिए कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए दूसरी दुकान पर गया। थोड़ी देर में जब वह वापस आया तो कुणाल उसकी दुकान पर मौजूद था। उसने अपना गल्ला देखा तो उसमें से पांच हजार रुपये गायब थे। दुकानदार का आरोप है कि उसकी दुकान से यह चोरी कुणाल ने ही की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed