फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fraud of Rs 50 lakh in the name of selling land

Palwal News: भूमि बेचने के नाम पर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 50 lakh in the name of selling land
भूमि बेचने के नाम पर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन

- कई किस्तों में पूरे पैसे लौटाने को कहा, लेकिन अबतक बस छह लाख वापस किए संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। उपमंडल के गांव गुराक्सर निवासी युवक के साथ भूमि बेचने के नाम पर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक अकरम ने बताया कि उसका जिला नूंह के गांव अडबर निवासी जमशेद के पास आना जाना था। एक दिन जमशेद ने उसकी जमीन खरीदने को कहा। जमशेद ने मोबाइल में जमीन के कागजात दिखाए। उसने कागजात अपने नाम बनवा रखे थे। उसके बाद पीड़ित अकरम ने 50 लाख रुपये जमशेद को दे दिए। जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर जमशेद टालमटोल करता रहा। इस पर अकरम को संदेह हो गया। जानकारी जुटाई तो पता चला कि जमीन जमशेद के नाम पर नहीं है। धोखाधड़ी का पता चलने पर अकरम ने जून, 2024 में लोगों को बुलाया और धोखाधड़ी की बात बताई। इसके बाद जमशेद ने अकरम को लिखकर दिया कि वह अलग- अलग तिथियों में 50 लाख रुपये किस्तों में वापिस कर देगा। जमशेद ने इस अवधि में मात्र छह लाख रुपये वापिस किए। और पैसे मांगने पर उसके साथ गाली-गलौच की। अकरम की शिकायत पर सदर थाना ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed