{"_id":"68c06530c764bde78c069ead","slug":"fraud-of-rs-225-lakh-in-the-name-of-online-doctors-appointment-palwal-news-c-24-1-gr11004-117641-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: डॉक्टर के ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के नाम पर सवा दो लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: डॉक्टर के ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के नाम पर सवा दो लाख की ठगी
Tue, 09 Sep 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
पलवल। जिले में साइबर अपराधियों ने दो अलग-अलग घटनाओं में चार लाख से अधिक की राशि ठग ली। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला मंडकोला निवासी राजकमल का है। उसने पुलिस को बताया कि दो दिसंबर को उसकी बहन बीमार थी और उसने ऑनलाइन फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल से डॉक्टर का समय लेने के लिए संपर्क किया। संपर्क करने वाले ने कहा कि अपॉइंटमेंट के लिए 500 रुपये की ऑनलाइन फीस देनी होगी। राजकमल ने भुगतान किया, लेकिन इसके बाद उसके खाते से लगातार पैसे कटने लगे। साइबर ठगों ने उसके खाते से कुल सवा दो लाख 63 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी का एहसास होते ही उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दी।
दूसरी घटना खटेला निवासी नितिन के साथ हुई। नितिन ने बताया कि अगस्त के आखिरी सप्ताह में अचानक उसके खाते से पैसे कटने शुरू हो गए। तीन अलग-अलग बार में उसके खाते से करीब एक लाख 65 हजार रुपये गायब हो गए। जब उसे धोखाधड़ी का अहसास हुआ, तो उसने भी पुलिस को लिखित शिकायत दी। साइबर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।