{"_id":"5de93a6d8ebc3e54ae284eb5","slug":"fraud-for-given-distributorship-of-milk-company-palwal-news-noi477381978","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमूल की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर धोखाधड़ी की हड़पे लाखों,मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमूल की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर धोखाधड़ी की हड़पे लाखों,मामला दर्ज
विज्ञापन
दूध कंपनी क ी डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर धोखाधड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। क्षेत्र के गांव बेढ़ा पट्टी निवासी एक युवक के साथ अमूल डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर धोखाधड़ी कर एक लाख पांच हजार रुपये लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने मामले में लिप्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पीड़ित दलबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दूध, दही, पनीर आदि की बिक्री के लिए अमूल की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के लिए 18 दिसंबर 2018 को गूगल पर सर्च किया था, जिसमें एक मोबाइल नंबर मिला। शिकायतकर्ता ने जब उक्त नम्बर पर सम्पर्क किया तो फोन उठाने वाले ने अपना नाम रवि मेलोहत्रा बताया और कहा कि वह अमूल प्रा. लि. गुजरात में जीएम के पद पर कार्यरत है। इस मामले को लेकर कई बार उसकी इसी फोन पर बातें हुई। बाद में उसे मैसेज मिला कि अपनी दुकान का फोटो और मेल आईडी उसके व्हाट्स एप पर भेज दे। शिकायत में बताया कि उसके बाद आरोपी ने उससे तीन किस्तों में एक लाख पांच हजार रुपये एनईएफटी के माध्यम से जमा करा दिए। शिकायत में बताया कि डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर उससे पचास हजार रुपये और खाते में भेजने को कहा लेकिन जब उसने दोवारा से उस मोबाइल पर संपर्क किया तो आरोपी ने अपना नाम और पद बदलकर बातें की। जिसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई लाखों रुपये की धोखाधड़ी का पता चला और उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित दलबीर की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
--