फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fraud by making fake seal in the name of private hospital

Palwal News: निजी अस्पताल के नाम से फर्जी मोहर बनाकर की धोखाधड़ी

Fri, 24 Nov 2023 11:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Fri, 24 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fraud by making fake seal in the name of private hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। निजी अस्पताल की नाम व मोहर के जरिये गलत तरीके से फर्जी बिल बनाकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। कंपनी का कर्मचारी बिल लेकर अस्पताल पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। शहर थाना पुलिस ने अस्पताल संचालक की शिकायत पर दो नामजद महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार नहीं किया है।
शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार गायत्री नर्सिंग होम संचालक पवन कौशिक ने शिकायत दर्ज कराई है कि पता चला कि किसी सोनिया शर्मा नाम की महिला ने उनके अस्पताल के फर्जी पेपर व मोहर बनाकर कंपनी को अस्पताल का 74,015 रुपये का बिल बनाकर भेज दिया। जब कंपनी का जांच अधिकारी अस्पताल आया तो उन्होंने देखा कि उनके अस्पताल के फर्जी पेपर व मोहर बनवा कर कोई गलत तरीके से क्लेम कर रहा है। इससे उनकी और उनके अस्पताल की छवि खराब हो रही है। बिल के साथ लगाए गए आधार कार्ड पर जो नाम पता है, वह न्यू अशोक नगर वसुंधरा एंक्लेव पूर्वी दिल्ली सोनिया शर्मा पुत्री सुभाष शर्मा है।
विज्ञापन

पीड़ित द्वारा लिखित शिकायत के साथ लगाए गए कागजातों के आधार पर शहर थाना पुलिस ने सोनिया शर्मा व मीनाक्षी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता द्वारा दिए गया मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। आरोपी महिलाओं की पहचान के लिए पुलिस की टीम उनके दिए पते पर गई हुई है, टीम के आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed