फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   fragmented Gandhi's statue

Palwal News: गांधी घर में लगी राष्ट्रपिता की प्रतिमा को किया खंडित

Fri, 17 Nov 2023 11:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Fri, 17 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
fragmented Gandhi's statue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पहली राजनीतिक गिरफ्तारी के गवाह असावटी रेलवे स्टेशन के समीप बने गांधी घर में लगी उनकी प्रतिमा को खंडित कर दिया गया। बृहस्पतिवार को उनकी प्रतिमा का हाथ असामाजिक तत्वों ने डंडा मारकर तोड़ दिया। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने गांव के पूर्व सरपंच की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है।
गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह के अनुसार गांव असावटी निवासी पूर्व सरपंच धर्मपाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके गांव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से भवन स्थित है। साल 1957 में गांधी घर का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने किया था। गांधी घर में महात्मा गांधी की संगमरमर की प्रतिमा स्थापित है। बृहस्पतिवार को उनकी प्रतिमा का दाहिना हाथ किसी ने तोड़ दिया। सुबह उन्हें मामले की जानकारी मिली तो गांव के काफी लोग गांधी घर में एकत्रित हो गए। लोगों ने हंगामा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने व नई प्रतिमा लगवाने की मांग की। प्रशासन ने प्रतिमा को पॉलिथीन से ढक दिया है। नई प्रतिमा आने पर स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed