{"_id":"65170b23117efcacf20601f5","slug":"four-youths-died-two-injured-in-separate-road-accidents-palwal-news-c-24-1-snoi1004-2463-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अलग-अलग सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अलग-अलग सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो घायल
विज्ञापन
29पीएएलपी8- अस्पताल में मौजूद मृतक वसीम के परिजन। - संवाद
29पीएएलपी9- केएमपी पर दुर्घटना ग्रस्त हुआ ट्राला। - संवाद
29पीएएलपी10- होडल में सड़क में दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार। - संवाद
29पीएएलपी11- मृतक वसीम का फाइल फोटो।
29पीएएलपी12- मृतक मोहम्मद कैफ का फाइल फोटो।
केएमपी पर ट्रक की टक्कर से ट्राला चालक मौत, होडल में ईको कार सवार एक की मौत दो घायल
- असावटा मोड पर सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्कर मौत
- पैदल चल रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सबसे बड़ा हादसा केएमपी एक्सप्रेस वे पर हुआ, जहां ट्राॅला व ट्रक की भिड़ंत में ट्राॅला चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बड़ी मश्क्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला गया। इसके अलावा असावटा मोड़ पर सड़क पार कर रहे युवक की कार की टक्कर से मौत हो गई। तीसरे मामले में होडल में अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। चौथे मामले में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
पहले मामले में सदर थाना प्रभारी छत्रपाल ने बताया कि 28 सितंबर की रात करीब 11 बजे केएमपी एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रक व ट्रॉला की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्राॅला चालक केबिन में फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान जिला नूंह के मानौता गांव निवासी 23 वर्षीय वसीम के रूप में हुई। वसीम पानीपत स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक की नौकरी करता था। वसीम 23 सितंबर को कोलकाता से सरिया लेकर पानीपत के लिए चला था। रास्ते में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर पलवल के समीप उसकी गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। शुक्रवार को सुबह वसीम के परिजनों के बयान पर कार्रवाई कर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है।
सड़क पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत
दूसरे मामले में कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण के अनुसार, जिला नूंह के साटावाड़ी गांव निवासी संजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका चचेरा भाई सुंदर कुमार पलवल में रेड रोक सिनेमा हाल के सामने पैदल सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान एक कार ने सुंदर को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया। घायल सुंदर को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सुंदर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से ईको सवार एक की मौत, दो घायल
तीसरा हादसा होडल में डबचिक पर्यटक स्थल के सामने हुआ। होडल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के अनुसार, जिला नूंह के तेड गांव निवासी पहलू ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका 20 वर्षीय बेटा कैफ मेहनत-मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार को कैफ अपनी बहन की ससुराल यूपी के जिला मथुरा स्थित बिसंबरा गांव गया था। बिसंबरा से कैफ जुहुरू व फकरू के साथ ईको गाड़ी में किसी निजी कार्य से दिल्ली गए थे। रात में दिल्ली से वापस लौटते समय उनकी कार को होडल डबचिक पर्यटक स्थल के निकट किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कैफ की मौके पर मौत हो गई, जबकि जुहरू व फकरू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
थाना प्रभारी तेजपाल के अनुसार, आदर्श कॉलोनी निवासी ओमदत्त ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसे सूचना मिली कि उसके भतीजे लतेश का एक्सीटेंड हो गया है और वह पलवल के एक निजी अस्पताल में दाखिल है। वह तुरंत अस्पताल पहुंचा और देखा तो उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल था। गंभीर हालत को देखते हुए उसके भतीजे को ट्रॉमा सेंटर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान उसके भतीजे की दुर्घटना में लगी चोटों के कारण मौत हो गई। उन्हें पता चला कि उसका भतीजा आगरा चौक से रसूलपुर चौक की तरफ पैदल जा रहा था, तभी पीछे से आए किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।