फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   four man dead in three accident at hodal highway

अलग-अलग स्थान पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत

Tue, 11 Jun 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
four man dead in three accident at hodal highway
सड़क दुर्घटना में मारे गए दो युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई करते पुलिस अधिकारी - फोटो : Palwal
होडल। दो अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। होडल थाना क्षेत्र के गांव बंचारी के समीप राजमार्ग पर बाइक सवार 17 वर्षीय दो युवकों की ट्रक की चपेट में आने से मौत गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होडल के गांव कर्मन निवासी दीपक के परिवार का 17 वर्षीय विष्णु 10 जून को दोस्त गौरव के साथ किसी काम से गांव मानपुर में रिश्तेदारी में गए थे। वहां से लौटते समय गांव बंचारी के पास वह ट्रक की चपेट में आ गया। गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए व घायल को उपचार के लिए पलवल के सिविल अस्पताल में भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने विष्णु की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान विष्णु ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं राजमार्ग पर सोमवार की देर रात सड़क पर अपने भतीजे का इंतजार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मर्रोली गांव निवासी विजय सिंह व उसका पुत्र अपनी बहन के बेटे के इंतजार में मुंडकटी पुलिस चौकी के पास खड़े थे। इसी दौरान एक कार ने विजय सिंह के पुत्र समय सिंह को टक्कर मार दी। इस कारण वह समय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव बघौला के समीप पैदल सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से लेबर कालोनी कानपुर (यूपी) इश्तियाक अली की मौत हो गई। इस मामले में पलवल के गांव सौंदहद निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि इश्तियाक गांव बघौला के पास स्थित निजी कंपनी में काम करता था। दस जून को इश्तियाक अली गांव बघौला के समीप पैदल सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान पलवल की तरफ से तेज रफ्तार से आई कार ने उसे टक्कर मार दी।

सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार

सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार- फोटो : Palwal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed