Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Four development projects worth 16.60 crores were gifted

Palwal News: 16.60 करोड़ की चार विकास परियोजनाओं की सौगात मिली

Tue, 18 Jul 2023 11:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Tue, 18 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Four development projects worth 16.60 crores were gifted
पलवल। जिले को 16.60 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई चार विकास परियोजनाओं की मनोहर सौगात मिली है। मंगलवार को प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला नूंह के फिरोजपुर झिरका में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से चारों परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शर्मा के साथ विधायक दीपक मंगला, प्रवीण डागर व जगदीश के साथ तीन परियोजनाओं का उद्घाटन व एक का शिलान्यास का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले के गांव रसूलपुर में 4.94 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रसलूपुर, 3.68 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई नवनिर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहरवां व 3.03 करोड़ रुपये की लागत से बने राजकीय उच्च विद्यालय कैंप के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ किया। इसके अलावा 4.93 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मोगा उटावड डिस्ट्रीब्यूट्री का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने प्रदेश को विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश को हरियाणा एक-हरियाणवी एक समानता के आधार पर विकास की दिशा में और अधिक गति देने का कार्य किया है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल जगत, रोजगार, सड़क आदि सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास को पूर्ण गति देने पर काम कर रहे है। सरकार ने पीपीपी बनाकर अंत्योदय परिवारों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित किया। उन्होंने सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं को गति प्रदान करने पर अधिकारियों के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर जिला परिषद की चेयरपर्सन आरती रावत, नगर परिषद के चेयरमैन यशपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जिला उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, एसडीएम शशि वसुंधरा, एसडीएम रणवीर सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, नगराधीश द्विजा, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल, मुकेश सिंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed