फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   four children fell unconscious due to heat in private school in Palwal

गर्मी का प्रकोप: स्कूल में 4 बच्चे गर्मी से हुए बेहोश, डॉक्टरों ने कहा- ज्यादा पानी पीएं, बाहर निकलने से बचें

Tue, 07 May 2024 09:33 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: श्याम जी. Updated Tue, 07 May 2024 09:33 PM IST
सार

पलवल जिले में एक निजी स्कूल में तो गर्मी के प्रकोप से चार बच्चे बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें स्कूल संचालकों ने तुरंत उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया और पानी पिलाया ।

विज्ञापन
four children fell unconscious due to heat in private school in Palwal
अस्पताल में भर्ती बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पलवल जिले में मंगलवार को गर्मी इतनी ज्यादा थी कि लोगों को सहन करना भारी पड़ गया। एक निजी स्कूल में तो गर्मी के प्रकोप से चार बच्चे बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें स्कूल संचालकों ने तुरंत उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया और पानी पिलाया । बाद में उनके परिजनों को बुलाकर कुछ देर अस्पताल में रखने के बाद हालत में सुधार होने पर वापस घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को जिले में तापमान 44 डिग्री था, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री था। इस भीषण गर्मी में पंखों के नीचे बैठना मुश्किल हो रहा था। सूर्य की तपिश इतनी अधिक थी कि लोगों को निजलीकरण (डी-हाइड्रेशन) होने लगा। उसी के कारण यहां पलवल-अलीगढ़ रोड पर स्थित जीवन ज्योति ग्लोबल स्कूल में चार बच्चे छठी कक्षा की तृषा, लावण्या, खुशी और जतिन पढ़ते समय अचानक बेहोश हो गए। बच्चे पसीने में नहा गए। यह देख शिक्षक पहले उन्हें पानी डालकर होश में लाए और बाद में उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बेहोशी का कारण अधिक गर्मी के चलते डी-हाइड्रेशन बताया। अस्पताल में उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल के उप जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश बडोलिया का कहना है कि गर्म हवाओं के प्रभाव में आने से लू लगना, हैजा जैसी बीमारियां तुरंत असर डालती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। हीट स्ट्रोक से बचने के लिए सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। दोपहर के समय में घर से बाहर न निकलें। यदि किसी परिस्थिति में बाहर निकलना पड़े तो धूप से बचने के लिए छाते का प्रयोग करें। शरीर को पूरी तरह से ढक कर रखें तथा सूती, ढीले व हल्के रंग के कपड़े पहनें और सिर पर टोपी, कपड़ा आदि पहनकर रखें, काले सिंथेटिक व मोटे कपड़े पहनने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed