फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Four children died due to drowning in the pond after playing Holi

पलवल: होली खेलने के बाद तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत, एक ही परिवार के चार किशोरों की मौत देख सहम गए हृदय

Sun, 20 Mar 2022 01:13 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, होडल
संवाद न्यूज एजेंसी, होडल Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 20 Mar 2022 01:13 AM IST
सार

पलवल के गांव भिड़ूकी में होली का उल्लास मातम में बदल गया। होडल थाना क्षेत्र के गांव भिडूकी निवासी सगे भाई नमन (12) और हर्षित (14) और चचेरे भाई भूपेंद्र (14) और नरेंद्र (12)  तालाब में नहाने के दौरान डूब गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो गई थी। डूबने से चारों बच्चों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Four children died due to drowning in the pond after playing Holi
तलाब में डूबने से चार बच्चों की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

होली के दिन शुक्रवार को पलवल के गांव भिड़ूकी में मातम पसर गया। होली खेलने के बाद सिद्धबाबा मंदिर स्थित तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव के लोग और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मंदिर स्थित तालाब पर पहुंचे। जहां लोगों ने गोताखोरों के पहुंचने से पहले ही चारों बच्चों को बाहर निकाल लिया। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तालाब 30 से 35 फीट गहरा बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनसुार पलवल में होडल थाना क्षेत्र के गांव भिडूकी निवासी नमन (12) और हर्षित (14) सगे जबकि भूपेंद्र (14) और नरेंद्र (12) चचेरे भाई थे। गांव के प्राचीन सिद्धबाबा मंदिर में होली पर सैकड़ों लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। होली खेलने के बाद गांव के कई युवक वहां नहा रहे थे। इसी दौरान चारों बच्चे नहाते समय डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए कई युवक तालाब में कूद गए लेकिन वे उन्हें नहीं निकाल सके।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम वकील अहमद, डीएसपी सज्जन सिंह, डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार, होडल, हसनपुर एवं मुंडकटी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने बच्चों को निकालने के लिए दमकल की गाड़ियां और गोताखोर बुलाए। हालांकि आसपास के लोगों ने गोताखोरों के पहुंचने से पहले ही चारों बच्चों को तालाब से बाहर निकाल लिया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने सभी बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता जगदीश ने बताया कि उनका बेटा हर्षित पढ़ने में अच्छा था। उसका चयन सैनिक स्कूल में हो गया था। नमन भी पढ़ाई में काफी होशियार था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। श्मशान घाट में सभी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। यह दृश्य देखकर हर किसा का दिल सहम गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed