फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Four arrested including XEN in gas leak case, relatives of the deceased created ruckus

Palwal News: गैस लीक मामले में एक्सईएन सहित चार गिरफ्तार, मृतक के परिजनों ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Four arrested including XEN in gas leak case, relatives of the deceased created ruckus
मृतक के आश्रितों को एक करोड़ रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग
विज्ञापन

- मामले में लापरवाही बरतने वाले पब्लिक हैल्थ के एक्सईएन व अडानी गैस के तीन कर्मचारी गिरफ्तार
- 5000 घरों में बंद रही गैस आपूर्ति, उपभोक्ताओं को हुई परेशानी
- मोती कॉलोनी में 3 दिन से नहीं हो रही पेयजल आपूर्ति
- हादसे के बाद जगा प्रशासन, जगह-जगह खुले गड्ढों को कराया गया बंद
- व्यापारियों ने की पीड़ित दुकानदारों के नुकसान की भरपाई की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पीएनजी गैस रिसाव से धमाके के साथ लगी आग के मामले में लापरवाही बरतने वाले बुधवार को पब्लिक हैल्थ के एक्सईएन व अडानी गैस के तीन कर्मचारी गिरफ्तार किया गया। वहीं, हादसे में मारे गए व्यक्ति का शव परिजनों ने नहीं उठाया और अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस दौरान पलवल के विभिन्न व्यापारिक संगठन भी अस्पताल में एकत्रित हो गए। इस दौरान मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा राशि, बेटे को सरकारी नौकरी व नुकसान की भरपाई की मांग की। परिजनों ने मांग पूरी न होने तक शव नहीं उठाया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची एसडीएम ज्योति व डीएसपी महेंद्र सिंह ने गुस्साए लोगों को शांत कराया और उनकी मांगों को पूरी करने का आश्वासन दिया।
दरअसल, मंगलवार दोपहर को पुराना जीटी रोड पर स्थित लाला लाजपत राय पार्क के पास पानी लीकेज रोकने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग विभाग द्वारा जेसीबी से खुदाई कराई जा रही थी। खुदाई के दौरान वहां से गुजर रही पीएनजी की पाइप लाइन लीक हो गई। गैस रिसाव होने पर अचानक जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। हादसे में चाय विक्रेता हरिचंद की मौत हो गई। आग से बैटरी विक्रेताओं की दो दुकान, एक चाय बेचने वाली की दुकान, मौका पर खुदाई कर रही जेसीबी और वहां खड़ी चार बाइक जल गईं। हादसे के दौरान पूरे दिन शहर में व्यवस्था रही। यातायात डायवर्ट रखा गया। मंगलवार को मृतक हरीचंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया, परंतु शाम को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।
विज्ञापन

एसडीएम और डीएसपी से लोगों ने की बात
बुधवार सुबह अस्पताल में शहर के व्यापारी एकत्रित हो गए और पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। इस दौरान मृतक के आश्रितों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, बेटे को नौकरी व नुकसान की भरपाई की मांग की। इस दौरान लोगों ने रोड जाम करने की भी धमकी दी। सूचना मिलते ही एसडीएम पलवल ज्योति व डीएसपी महेंद्र मौके पर पहुंच गए और परिजनों व लोगों से बातचीत की। इस दौरान लोगों ने यहीं मांग एसडीएम से की। एसडीएम ने मांगों को उच्चाधिकारियों से बातचीत कर पूरा करवाने का आश्वासन दिया, परंतु परिजन लिखित आश्वासन देने पर अड़ गए। दोपहर को करीब एक बजे एसडीएम ने परिजनों से बातचीत की और उन्हें मांगों को पूरा करने का विश्वास दिलाया, जिस पर परिजनों मांग गए और शव को पोस्टमार्टम कराया गया। करीब तीन शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, शहर के विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी एसडीएम ज्योति से मिले और आगजनी से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की। इस पर एसडीएम ज्योति ने कहा कि नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। जल्द ही मुआवजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी चालक की तलाश
मंगलवार को हुई आगजनी मामले में मारे गए मृतक हरीचंद के भाई लक्ष्मण की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने जन स्वास्थ्य विभाग एवं अदानी गैस कर्मचारियों की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को मामले में जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार, अडानी गैस के सुपरवाइजर विशाल निवासी गौरई अलीगढ़, टेक्नीशियन शमशाद निवासी अलीगढ़और शैलेंद्र निवासी ग्वालियर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन का कहना है कि जांच के लिए एसआईटी टीम गठित की गई है। जांच के दौरान जिसकी भी लापरवाही पाई जाएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित जेई और जेसीबी चालक को गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
करीब पांच हजार घरों में 30 घंटे तक बंद रही गैस आपूर्ति
बता दें कि अडानी ग्रुप द्वारा पूरे शहर सहित गांवों में भी पीएनजी गैस लाइन बिछाई हुई है। मंगलवार दोपहर को गैस लीक होने से हुए हादसे के कारण करीब पांच हजार घरों में गैस आपूर्ति बंद हो गई। अचानक गैस बंद होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। लोग वैकल्पिक इंतजाम करते नजर आए। उपभोक्ता अडानी कस्टूमर केयर नंबर पर फोन करते रहे, परंतु कोई संतोषजनक जबाव नहीं मिला। करीब 30 घंटे बाद बुधवार दोपहर बाद गैस की आपूर्ति दुरुस्त की गई।
हादसे के बाद जागा प्रशासन, भरे गए गड्ढे
बता दें कि शहर में पेजयल, फोन व अन्य लाइनों के लिए जगह-जगह खोदे गए थे। जो कई-कई सप्ताह से भरे नहीं गए थे। मंगलवार दोपहर हुए हादसे के बाद व अधिकारियों पर हुई कार्रवाई के बाद कर्मचारी हरकत में आए और खोदे गए गड्ढों को भरने का कार्य शुरू किया। इस दौरान कई स्थानों पर पेयजल की लीक लाइनों को दुरुस्त भी नहीं किया गया। वहीं बुधवार दोपहर को जवाहर नगर कैंप में भी पीएनजी गैस लाइन लीक होने का सूचना मिली। सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और लाइन को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त कराया।

डीएसपी से की पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार करने की शिकायत
आगजनी में सबसे ज्यादा नुकसान जैन बैटरी व रिको बैटरी की दुकान में हुआ। पुलिस द्वारा दोनों दुकानों से संचालक संजय जैन व राकेश कुमार को पूछताछ के लिए शहर थाना में बुलाया गया। दोनों व्यापारियों ने डीएसपी महेंद्र से शिकायत की कि थाने में उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्हें ले जाकर एक कमरे में बैठा दिया। बाद में करीब ढाई घंटे तक उन्हें कमरे में बंद रखा गया। बाहर से कुंदी लगा दी गई। उन्होंने खुलवाने का काफी प्रयास किया, परंतु किसी ने नहीं सुनी। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। डीएसपी ने मामले जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed