फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Four acres of illegal colony demolished in Gudrana

Palwal News: गुदराना में चार एकड़ की अवैध कॉलोनी ध्वस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
Four acres of illegal colony demolished in Gudrana
400 मीटर की सड़क व डीलर का ऑफिस धराशायी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। नेशनल हाईवे पर स्थित गांव गुदराना, औरंगाबाद, मित्रोल, खटैला सराय में जिला नगर योजनाकार की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ खेती योग्य भूमि पर हो रही प्लॉटिंग व अवैध कॉलोनियों पर पीला पंजा चलाकर उन्हें धराशायी कर दिया। बुधवार को टीम ने गांव गुदराना में अवैध रूप से बसाई गई 4 एकड़ में अवैध कॉलोनी को तोड़कर 400 मीटर सड़क, चहारदीवारी, मार्ग व डीलर का ऑफिस धराशायी कर दिया। वहीं, गांव मित्रोल में चार एकड़ भूमि पर बनी डेढ़ दर्जन से अधिक डीपीसी, 500 मीटर सड़क मार्ग व चहारदीवारी को भी तोड़ा गया। गांव खटैला सराय में तीन एकड़ भूमि पर चलाया पीला पंजा।

जिला नगर योजनाकार अनिल मलिक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में पैसे का निवेश न करें। अवैध रूप से कॉलोनी काटने वाले लोग प्लॉटिंग करने से पहले विभाग से कोई मंजूरी तक नहीं लेते। पैसों के लालच में हरित भू-भाग को कंक्रीट के शहरों में तब्दील किया जा रहा है। तोड़फोड़ दस्ते में विभाग के जेई ओमप्रकाश राघव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed