{"_id":"68cc41bd49029c48ac0d0867","slug":"four-accused-arrest-by-crime-branch-team-palwal-news-c-24-1-gr11004-117874-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजेंद्र हत्याकांड: क्राइम ब्रांच ने चार आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजेंद्र हत्याकांड: क्राइम ब्रांच ने चार आरोपी को किया गिरफ्तार
Thu, 18 Sep 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 साल पुरानी रंजिश में पिता की हत्या और बेटे को किया था घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। क्राइम ब्रांच ने काशीपुर गांव में हुए चर्चित बिजेंद्र हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी तुषार, कुलदीप, गौरव और राजीव को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार और वाहन की बरामदगी के लिए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि 15 सितंबर को सुबह काशीपुर निवासी बिजेंद्र अपनी पत्नी श्यामवती के साथ खेत से चारा लेकर घर लौट रहे थे। तभी गांव के दिपांशु, तुषार, कुलदीप समेत करीब 18 लोग हथियार और लाठियां लेकर पहुंचे। आरोपियों ने बिजेंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बिजेंद्र को पांच-छह गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। श्यामवती को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद हमलावरों ने बिजेंद्र के घर जाकर बेटे सचिन पर भी गोली चलाई। घायल सचिन किसी तरह छुपकर जान बचाई। मृतक की पत्नी श्यामवती की शिकायत पर पुलिस ने 18 आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हत्या का कारण बताया गया है।