{"_id":"64d13046ef172bad1f03e736","slug":"foundation-stone-of-three-roads-at-a-cost-of-rs-360-crore-palwal-news-c-24-1-snoi1004-1593-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 3.60 करोड़ रुपये की लागत से तीन सड़कों का शिलांयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 3.60 करोड़ रुपये की लागत से तीन सड़कों का शिलांयास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हथीन विधानसभा के अंतर्गत गांवों की सुविधा के लिए सोमवार को 3.60 करोड़ की लागत से बनने वाली तीन सड़कों का शिलांयास किया। हथीन विधायक ने नारियल फोड़े। विधायक प्रवीण डागर ने कहा कि इन सड़क मार्गों को बनवाने की यहां के ग्रामीणों की पुरानी मांग थी, जिनका निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया।
डागर ने कहा कि हथीन से कोंडल तक 3.22 किलोमीटर लंबी सड़क को 1.12 रुपये की लागत से, मानपुर से बहीन तक की 2.80 किलोमीटर लंबी सड़क को 1.67 करोड़ रुपये तथा बहीन से गांव उदयपुर भंगूरी तक की लगभग 4.20 किलोमीटर लंबी सड़क को 83 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सडक़ों के निर्माण से यहां के कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल कुशल नेतृत्व में वर्तमान सरकार सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है।
इस अवसर पर कोंडल के सरपंच सुरेश, वकील कुलदीप, सचिव चरण, हरेंद्र कोंडल, पवन सहरावत, दीपक कौंडल, देवी सरपंच मानपुर, धनराज मानपुर, बीरेंद्र मानपुर, विक्रम, रतन बहीन, करण नंबरदार बहीन मौजूद रहे।