{"_id":"63f3ac3ce65e136f7d0a6ece","slug":"former-sarpanch-insulted-the-family-dancing-in-the-wedding-ceremony-with-casteist-words-palwal-news-c-1-1-288715-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलवल: शादी समारोह में नाच रहे परिवार को पूर्व सरपंच ने जातिसूचक शब्दों से किया अपमानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल: शादी समारोह में नाच रहे परिवार को पूर्व सरपंच ने जातिसूचक शब्दों से किया अपमानित
विज्ञापन
- जान से मारने की धमकी दी, पुलिस ने पूर्व सरपंच सहित चार पर मुकदमा दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव दुधौला में शादी समारोह में तेज संगीत बजाकर नाच रहे परिवार को जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप गांव पूर्व सरपंच व उसके भाइयों पर लगा है। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह के अनुसार गांव दुधौला निवासी बृजमंडल ने शिकायत दी है कि बीती 19 फरवरी को उसके भतीजे की सगाई का कार्यक्रम था, जिस कारण वह स्पीकर बजाकर संगीत पर नाच रहे थे। शाम को करीब साढ़े पांच बजे गांव के पूर्व सरपंच सुंदर व अनीश खान स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए। दोनों ने आते ही उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी और उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। इसके बाद सुंदर के भाई सुक्का व राजबीर भी मौके पर आ गए और उन्होंने भी उन्हें अपमानित किया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।