फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   fog and cold in the city

Palwal News: कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, सर्द हवाओं ने किया परेशान

Mon, 15 Jan 2024 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 15 Jan 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
fog and cold in the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जिले में सोमवार को भी कोहरा अधिक होने के चलते लोगों को खासकर वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। सर्दी भी अधिक रही। तापमान में गिरावट जारी रही। हालांकि दोपहर 12 बजे धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली। धूप निकलने के बाद ही सर्दी में घरों के अंदर दुबके लोग घरों की छतों तथा बाहर धूप में बैठे दिखाई दिए। सर्दी अधिक होने के कारण अस्पतालों में भी ठंड से बीमार मरीजों की संख्या अधिक रही। अस्पतालों में सर्वाधिक मरीज सांस, खांसी, जुकाम के नजर आए। चिकित्सकों ने अस्पतालों में आए मरीजों के ठंड से बचाव रखने तथा गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दी। कोहरा के चलते वाहन सोमवार को भी सड़कों पर रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। रविवार के मुकाबले तापमान अधिक था, लेकिन ठंड में कोई कमी नहीं नजर आ रही थी। मकर संक्राति की छुट्टी होने कारण लोग ठंड से बचने के लिए घरों में ही दुबके रहे। बाजारों में दुकानदार अलाव जलाकर बैठे नजर आए। सुबह के समय कोहरा इतना अधिक था कि 10 फुट की दूरी पर वाहन नजर नहीं आ रहे थे। ग्रामीण क्षेत्रों में तथा उन स्थानों पर कोहरा अधिक था, जहां खेत व खुला स्थान था। ऐसे में शहरों में नौकरी करने जाने वाले लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर वाहन चलाने में खासी परेशानी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य रास्तों पर कोहरा के चलते कुछ नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में वाहन चालक वाहनों की हेडलाइट तथा डिपर जलाकर चल रहे थे।
तापमान रहा पांच डिग्री
जिले में अधिकतम तापमान 17 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान पांच डिग्री पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार दो से तीन दिन मौसम इसी तरह से रहेगा। सुबह व रात के समय कोहरा रहेगा। धूप निकलेगी, लेकर मौसम में ठंडक रहेगी।
विज्ञापन

ठंड ने बढ़ाई सांस के मरीजों की परेशानी
इस ठंड से सबसे अधिक परेशानी सांस व अस्थमा रोगियों की बढ़ा दी है। ठंड से बचने के लिए लोगों द्वारा बार अलाव तथा घरों में अंगीठी जलाने के कारण सांस व अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इससे अस्पतालों में पहुंच रहे मरीजों में सर्वाधिक मरीज सांस व अस्थमा के हैं। चिकित्सकों की माने तो ठंड में खून जम जाता है। ऐसे में हृदयघात व ब्रेन हेमरेज होने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में सांस व अस्थमा के मरीजों का बचकर रहना चाहिए। कोशिश करें कि धूप में ही घरों से बाहर निकले। अलाव व अंंगीठी के सामने न बैठे। हीटर भी बेहद खतरा है। उसके आगे भी कम बैठे। हल्की सी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से जांच करा उनके सलाह से ही दवाइयां लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप निकलने पर पार्कों में भी दिखे लोग
धूप निकलने के बाद घरों के आसपास पार्कों में भी लाग दिखाई दिए। जैसे ही दोपहर 12 बजे धूप निकली तो घरों में ठंड के कारण दुबके बैठे लोग बाहर निकल आए तथा पार्कों में पहुंच गए। पार्कों में काफी देर तक बैठकर धूप का आनंद लिया। उधर बच्चे भी पार्क में खेलने पहुंच गए तथा वहां झूलों पर झूलकर पूरा आनंद लिया।


आयुर्वेद चिकित्सक धर्म प्रकाश आर्य का कहना है कि यह मौसम सर्वाधिक खतरनाक है। सुबह कोहरा व सर्दी रहती और दोपहर में धूप से राहत तो रहती है, लेकिन बदलता मौसम बीमार भी करता है। बुजुर्गों को घरों से बाहर धूप निकलने पर ही निकाले तथा धूप खत्म होते ही तुरंत घरों के अंदर भेज दें। इस मौसम में ग्वार के पट्टे के लड्डू का सेवन करना चाहिए। गर्म खाद्य पदार्थ खिलाएं तथा बाहर के खाद्य पदार्थ से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed