फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fix all resources related to flood rescue operations: Deputy Commissioner

बाढ़ बचाव कार्यों से संबंधित सभी संसाधनों को दुरुस्त कर लें : उपायुक्त

Tue, 10 May 2022 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Fix all resources related to flood rescue operations: Deputy Commissioner
पलवल। आगामी मानसून सीजन के दौरान बाढ़ बचाव कार्यों के दृष्टिगत समय से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं तथा बाढ़ बचाव कार्यों से संबंधित सभी संसाधनों को दुरुस्त कर लिया जाए। यह निर्देश उपायुक्त कृष्ण कुमार ने मंगलवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बाढ़ नियंत्रण कार्यों के संबंध में अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर बरसात के मौसम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी नाले-नालियों, नहर और ड्रेनों की सफाई करना सुनिश्चित करें, ताकि जलभराव की स्थित उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि जिले में बारिश के मौसम से पूर्व बाढ़ बचाव संबंधी सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर लिए जाएं। जलभराव की संभावना होने की स्थिति में संबंधित क्षेत्र के ग्राम सचिव व पटवारी जिला प्रशासन को सूचना देना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग व राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सड़क मार्गों को समतल कर लिया जाए, ताकि सड़कों पर पानी एकत्रित न हो। उन्होंने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हथीन क्षेत्र में सर्वे करके पेयजल की पाइप लाइन को गंदे पानी की नालियों से अलग स्थापित किया जाए ताकि पाइप लाइन के टूटने या लीकेज होने की स्थिति में दूषित पानी पीने के पानी में मिश्रित न हो। बैठक में एसडीएम हथीन लक्ष्मीनारायण, जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, सिविल सर्जन डा. ब्रह्मदीप, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता आर.एस. मलिक, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता (यांत्रिक) हितेश धारीवाल, एसडीओ जगदीश शर्मा व सुभाष, सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसी भी स्थान पर बारिश का पानी एकत्र न हो
उपायुक्त ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, नगर परिषद, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण आदि विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी के इंतजामों से जुड़े सभी आवश्यक कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पलवल शहर में पानी निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद आपसी समन्वय से कार्य करें। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने नालों की साफ-सफाई व बरसाती पानी की निकासी ठीक प्रकार हो, इसके उचित प्रबंध करने के भी निर्देश दिए। किसी भी स्थान पर बरसात का पानी एकत्रित नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed