फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Five people including uncle and nephew died, three injured in accidents

Palwal News: हादसों में चाचा-भतीजे सहित पांच लोगों की मौत, तीन घायल

Tue, 05 Mar 2024 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Five people including uncle and nephew died, three injured in accidents
- शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को अज्ञात वाहन मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

- बसों की टक्कर ऑटो व बाइक सवार महिला व युवक की मौत, तीन घायल
- टायर फटने से गाड़ी चालक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में चाचा-भतीजे सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सबसे बड़ा हादसा अलीगढ़ रोड स्थित गांव किठवाड़ी के समीप हुआ, जहां शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। इसके अलावा गांव लुलवाड़ी के समीप बस की टक्कर से ऑटो सवार महिला की मौत हो गई, वहीं तीन सवारियां घायल हो गईं। तीसरे हादसे में अलावलपुर चौक के समीप बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। चौथे मामले में निर्माण सामग्री खाली कर रहे गाड़ी चालक की टायर फटने से मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस आरोपी चालकों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
पहले मामले में गांव मिल्क गन्नीकी निवासी नरेश कुमार ने चांदहट थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि वह पलवल अदालत में वकालत का काम करता है। चार मार्च सोमवार को उसका चाचा ओमप्रकाश व चचेरा भाई पुष्पेंद्र बाइक पर पलवल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। रात के करीब आठ बजे वापस लौटते समय बाइक को चाचा ओमप्रकाश चला रहा था। अलीगढ़ रोड पर किठवाड़ी गांव स्थित सरकारी स्कूल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में उसके चाचा ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुष्पेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने के चलते पुष्पेंद्र को रेफर कर दिया गया। फरीदाबाद के निजी अस्पताल में पुष्पेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-----
बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
दूसरे मामले में अलावलपुर चौक के समीप तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कैंप थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी पीयूष ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने किसी निजी कार्य से फरीदाबाद गया था। वापस लौटते समय उसके आगे बाइक पर जिला नूंह का रोजका मेव गांव निवासी रोहित चल रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर अलावलपुर चौक के समीप पीछे से तेज गति से आ रही बस ने रोहित की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक बस सहित मौके से फरार हो गया। उसने रोहित को सड़क से उठाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसने घायल रोहित के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। दिल्ली ले जाते समय रोहित की दुर्घटना में लगी चोटों के कारण मौत हो गई। कैंप थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बस चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बस की टक्कर से ऑटो सवार महिला की मौत, तीन घायल
तीसरे मामले मामले में बस की टक्कर से ऑटो सवार महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। गांव चांदहट निवासी महेश ने शिकायत दर्ज करवाई है कि चार मार्च सोमवार को उसकी पत्नी टीनू, सविता, रेखा ऑटो में सवार होकर गांव लुलवाड़ी गईं थी। ऑटो को जयप्रकाश चला रहा था। लुलवाड़ी गांव के समीप एक निजी बस चालक ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी पत्नी टीनू, सविता, रेखा व जयप्रकाश घायल हो गए। आरोपी चालक बस सहित मौके से फरार हो गया। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी पत्नी टीनू को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते हुए टीनू की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

-----
टायर फटने से घायल हुए चालक की मौत
चौथे मामले में जिला नूंह के कमरचंदपुर निवासी खुशी मोहम्मद ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका बेटा सलीम गाड़ी चलाने का काम करता था। बीती चार मार्च को सलीम नारनौल से गांव असावटी में रोड़ी लेकर आया था। रोड़ी डालने के बाद सलीम गाड़ी के पास खड़ा हुआ था। इस दौरान गाड़ी का टायर फट गया, इससे सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed