{"_id":"1c11ee272f4e1ae28374e32a7c909312","slug":"five-of-the-farmers-auction-ground-mewat-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेवात के पांच किसानों की जमीन होगी नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेवात के पांच किसानों की जमीन होगी नीलाम
नूंह, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दी गुडगांवा जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सी नूंह ने समय पर ऋण चुकता नहीं करने वाले मेवात के पांच किसानों की बैंक के पास रहन रखी गई जमीन के नीलामी नोटिस यहां चस्पा कर दिए हैं।
विज्ञापन
पुरानी तहसील, नूंह अदालत, सामान्य अस्पताल समेत अन्य जगहों पर ऐसे नोटिस दीवारों पर चस्पा हुए देखे जा सकते हैं।
सहकारी समितियां, नूंह मेवात के सेल्स आफिसर कम सहायक रजिस्ट्रार के माध्यम से उजीना मेवात निवासी शहीद पुत्र बत्तन और इदरिश पुत्र निवार खां, रानीका निवासी फारुख पुत्र चाहत, बैंसी मेवाती निवासी कायम पुत्र इमाम खान, देवला नंगली मेवात निवासी आजम पुत्र महमूदा के नाम बैंक के ऋण की एवज में गिरवी रखी गई जमीन को खुली बोली के माध्यम से 17 दिसंबर को एआरसीएस आफिस नूंह में नीलाम किया जाएगा।
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों का कहना है कि इन नोटिसों को लेकर संबंधित किसानों को पहले ही पत्र भेजकर जरूरी सूचना दे दी गई है। फिलहाल किसानों की जमीन की नीलामी को लेकर स्थानीय किसानों में नाराजगी साफ महसूस की जा रही है।
विज्ञापन