फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Five miscreants assaulted a petrol pump employee and robbed him.

Palwal News: पांच बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर कर्मचारी से मारपीट कर लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Five miscreants assaulted a petrol pump employee and robbed him.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
सदर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बहरौला गांव के पास केएमपी फ्यूल जंक्शन पेट्रोल पंप पर पांच बदमाशों ने कर्मचारी से मारपीट कर करीब 7,500 रुपये लूट लिए। पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक अंजू अग्रवाल की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार रविवार की रात करीब 11:15 बजे दो युवक काले रंग के स्कूटर पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे। उन्होंने 210 रुपये का पेट्रोल भरवाकर यूपीआई से भुगतान किया और काफी देर तक कर्मचारी से बातचीत करते रहे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आशंका जताई गई है कि दोनों ने वारदात से पहले पेट्रोल पंप की रेकी की थी। इसके करीब 45 मिनट बाद दोनों तीन अन्य साथियों के साथ दो वाहनों में लौटे। पांचों ने ड्यूटी पर तैनात डीएसएम एजेंट दीपक को धमकाकर उसकी जेब में रखे करीब 7,500 रुपये लूट लिए और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज, यूपीआई ट्रांजेक्शन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed