फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Five crore 82 lakhs approved, yet the sports stadium has not started till date

Palwal News: पांच करोड़ 82 लाख मंजूर, फिर भी आज तक शुरू नहीं हुआ खेल स्टेडियम

Mon, 23 Sep 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 23 Sep 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Five crore 82 lakhs approved, yet the sports stadium has not started till date
सोमदेव आर्य
विज्ञापन

हथीन। हथीन उपमंडल मुख्यालय पर अत्याधुनिक खेल स्टेडियम निर्माण के लिए पांच करोड़, 82 लाख रुपये का बजट स्वीकृत होने के बावजूद स्टेडियम निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है। बजट की स्वीकृति 10 माह पहले मिली थी। इस संबंध में खेल विभाग ने आदेश जारी किए निर्माण के लिए 18 माह का समय निर्धारित किया था। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।
खिलाड़ियों को इलाके में खेल सुविधाएं न मिलने के कारण बाहर फरीदाबाद व गुरुग्राम जाना पड़ता है। इससे खिलाड़ियाें में ही नहीं उनके परिजनों में भी रोष है। बता दें कि खेल स्टेडियम में एक बड़े मल्टीपर्पज हाल का भी निर्माण होना है। इसके अलावा अंडर ग्राउंड टैंक, पार्किंग एवं चहारदीवारी का भी निर्माण होना निर्धारित किया गया। हथीन नगर पालिका ने इसके लिए आठ एकड़ भूमि स्टेडियम निर्माण को उपलब्ध कराई हुई है। यह भूमि गौन्छी ड्रेन के निकट है। भूमि को कई वर्ष पूर्व खेल मंत्रालय के रिकॉर्ड में दर्ज भी करा दिया गया।
विज्ञापन

हथीन उपमंडल की आबादी लगभग पांच लाख है। इतनी आबादी के बावजूद इलाके में एक भी बड़ा खेल स्टेडियम नहीं है। युवा प्रतिवर्ष विभिन्न खेलों के अभ्यास के लिए पलवल, फरीदाबाद, गुड़गांव एवं अन्य स्थानों पर जाते हैं। कई खेल प्रतिभाएं स्थानीय स्तर पर सुविधाएं न होने से अभ्यास से वंचित रह जाते हैं। इस कारण स्टेडियम निर्माण की मांग पिछले तीन दशकों से उठती रही है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्य संसदीय सचिव जलेब खान ने भी तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने खेल स्टेडियम की मांग की थी। हुड्डा ने स्टेडियम निर्माण की घोषणा कर दी। इसके बाद मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल ने भी दो बार हथीन आकर स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। बजट भी आवंटित हुआ। इसके बावजूद निर्माण शुरू नहीं हो पाया। स्टेडियम जिस भूमि पर बनना है उसमें बबूल देशी कीकर के पेड़ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अभी तो आचार संहिता लगी हुई है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद संबंधित विभाग से पता किया जाएगा। इसके बाद स्टेडियम निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू कराने के प्रयास किए जाएंगें।
- संदीप अग्रवाल, एसडीएम हथीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed