फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   firstly gave lift and than raped

बाइक पर लिफ्ट दे पलवल लाया, फिर किया दुष्कर्म

Tue, 11 Jun 2019 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
firstly gave lift and than raped
पलवल। एक महिला ने महिला थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसने एक युवक से लिफ्ट मांगी थी। युवक ने लिफ्ट तो दी लेेकिन वह उसे पलवल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि महिला15 मई को अपने मायके से ससुराल के लिए लौट रही थी। महिला ने बताया कि वह होडल में हसनपुर चौक पर सवारी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान गांव लिखी निवासी सतबीर बाइक लेकर आया और कहा कि वह उसे बाइक पर घर पर छोड़ देगा। सतबीर के कहने पर उसके साथ बाइक पर बैठ गई। लेकिन सतबीर घर ले जाने की बजाए उसे पलवल के इस्लामाबाद स्थित एक किराए के मकान में ले आया। जहां पर सतबीर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्मं किया और तीन-चार दिन तक वहीं पर रखा। उसके बाद 19 मई को सतबीर पीड़िता को दिल्ली ले गया। वहां पर भी उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में वापस किराए के मकान में पलवल ले आया और 30 मई तक वहीं पर रखा। लेकिन 30 मई को इस सारी घटना की जानकारी पीड़िता के परिजनों को लग गई। जब इस बात का पता सतबीर को चला तो वह उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। परिजनों की मदद से उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed