फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   First wife arrived at civil engineer's wedding... uproar

सिविल इंजीनियर की शादी में पहुंची पहली पत्नी... हंगामा

Tue, 10 May 2022 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
First wife arrived at civil engineer's wedding... uproar
पलवल। हुडा सेक्टर-दो में आयोजित एक सिविल इंजीनियर की शादी में पहली पत्नी ने हंगामा कर दिया। महिला का आरोप था कि जॉब पर जाने की बात कह उसे मायके में छोड़ दिया और दूसरी शादी की साजिश रच डाली। हंगामा बढ़ने पर पुलिस को बुलाया गया और दोनों पक्षों झगड़ा नहीं कहते हुए मामले को शांत कराया। पुलिस ने शादी को रुकवाया और दोनों पक्षों को मिल बैठकर विवाद सुलझाने की बात कही। अभी तक पुलिस ने इस बारे में मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

हुडा सेक्टर-2 के समीप स्थित एक कॉलोनी में गांव फेतहपुर बिल्लौच निवासी रोहित की बरात आई थी। बरात के स्वागत तैयारियां चल रही थीं, उसी दौरान एक महिला ने आकर हंगामा खड़ा कर दिया। महिला ने अपने आप को दूल्हे की पहली पत्नी बताया। इस बात को सुन दुल्हन पक्ष में मायूसी छा गई और फेरे देने से इनकार कर दिया। प्रीति नामक महिला ने हंगामा करते हुए कहा कि 12 मार्च 2020 को रोहित से उसकी शादी आर्य समाज मंदिर में हुई। बाद में कोर्ट मैरिज कर शादी रजिस्टर्ड करवाई। एक माह तक वह अपने पति के साथ ससुराल में रही। पति ने जॉब पर जाने की बात कहकर उसे मायके में छोड़ दिया, लेकिन फोन पर निरंतर बातचीत होती रही। कुछ दिन पहले फोन बंद होने के कारण बातचीत बंद हो गई। इसी दौरान उसे पता चला कि ससुराल वालों को वह पसंद नहीं है, इसलिए रोहित की दूसरी शादी की जा रही है। इस बारे में महिला शिकायत लेकर पुलिस थाना गई, परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई, तो स्वयं आकर शादी समारोह में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

वहीं सजी संवरी बैठी दुल्हन सुनीता को जब रोहित के शादीशुदा होने के बारे में पता चला तो उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसने कहा कि रोहित के परिवार ने उसके साथ धोखा किया है। इसलिए उसने शादी करने से इंकार कर दिया। सुनीता के परिवार ने बरात वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायल 112 के जरिये शादी समारोह में हंगामा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। दोनों परिवार को आपस में समझौता करने का समय दिया गया। अभी तक पुलिस को किसी पक्ष की तरफ शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- जमील अहमद, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed