फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   First monday of sawan

बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे शिवालय

Mon, 22 Jul 2019 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
First monday of sawan
सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करतीं महिलाएं। - फोटो : Palwal
पलवल। सावन के पहले सोमवार को जिले के मंदिरों में काफी रौनक दिखाई दी। सुबह से ही शहर के ज्यादातर मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू हो गया। पहला सोमवार होने के कारण मंदिरों में पूरी तरह से तैयारियां दिखाई दीं। मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया था। जलाभिषेक के दौरान शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। शिव भक्ति से ओत-प्रोत भक्तों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। मंदिरों में भजनों के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। महिलाओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

शहर से सबसे प्रमुख शिव मंदिर जंगेश्वर महादेव मंदिर में भारी भीड़ रही। यह मंदिर शहर के लोगों की आस्था केंद्र माना जाता है, क्योंकि खुदाई के दौरान भगवान शिव की प्राचीन मूर्तियां मिली थी, जो मंदिर में स्थापित की गई हैं। ज्यादातर व्रती इस मंदिर पर जलाभिषेक कर अपना व्रत पूर्ण करते हैं। इसके अलावा ऐतिहासिक पचोवन पंचवटी मंदिर पर भी भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह करीब 5 बजे से मंदिर में जलाभिषेक शुरू हो गया था। इनके अलावा ऐतिहासिक खोंटा मंदिर, भूरा गिरी मंदिर, देवी माता मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

गांवों के मंदिरों में भी खासी रौनक रही। महिलाओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपने व्रत को पूर्ण किया। कुछ मंदिरों पर विशेष रूप से तैयार किया गया प्रसाद भी वितरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोंटा मंदिर के महंत राकेश शास्त्री ने बताया कि सावन में सोमवार का विशेष महत्व होता है। प्रत्येक सोमवार को विशेष पूजा की जाती है। कांवड़िया हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए मंदिरों में ही पूजा करके जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed