फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   firing on youth

मुखबिरी के शक में युवक को गोली मारी

Sun, 19 Jan 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
firing on youth
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्लामाबाद में मुखबिरी के शक में युवक को गोली मार दी गई। घायल अवस्था में पीड़ित को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई रामजीवन ने बताया कि इस्लामाबाद निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाला गुरुदत्त केबल का काम करता है और पीड़ित पर मुखबिरी का शक करता है। इसी बात को लेकर गुरुदत्त कई बार दुकान पर बुलाकर धमकी दे चुका है। पीड़ित ने 17 जनवरी की शाम 5 बजे गुरुदत्त, गांव आलापुर निवासी सागर उर्फ रावण गुर्जर व दो अन्य लड़कों को आपस में बातचीत करते देखा। उसी रात करीब 12 बजे पीड़ित को किसी ने आवाज देकर बुलाया और कहा कि गुरुदत्त बुला रहा है। पीड़ित ने जब अपने घर का गेट खोला तो सागर उर्फ रावण गुर्जर व उसके दो अन्य साथियों ने उस पर गोली चला दी। गोली पीड़ित के मुंह के पास लगी और आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed