फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Firing at house with intent to kill, case against two

Palwal News: जान से मारने की नीयत से घर पर की फायरिंग, दो पर केस

Fri, 22 Dec 2023 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Firing at house with intent to kill, case against two
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। गांव चांदहट में बाइक सवार युवकों ने जान से मारने की नीयत से घर पर फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चांदहट थाना प्रभारी दलबीर सिंह के अनुसार गांव चांदहट निवासी सूरज ने शिकायत दर्ज कराई है कि रात के करीब 11 बजे वह अपने घर पर सो रहा था। उसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। युवकों के नाम सोनू और दीपक थे। आरोपी उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे और बाहर आने के लिए ललकारने लगे। वह बाहर नहीं आया तो आरोपियों ने उसके मकान पर फायरिंग कर दी और जान से मारने की धमकी दी। वह घर से बाहर निकला तो आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed