{"_id":"67f6c6bd952511978a010e9e","slug":"firing-and-stone-pelting-at-home-after-quarrel-between-children-palwal-news-c-24-1-gr11004-113470-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बच्चों की कहासुनी के बाद घर पर फायरिंग व पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बच्चों की कहासुनी के बाद घर पर फायरिंग व पथराव
विज्ञापन
गांव रहराना की घटना, पुलिसकर्मी समेत छह पर मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। थाना कैंप क्षेत्र के गांव रहराना में बच्चों की आपसी कहासुनी के बाद एक महिला के घर पर फायरिंग और पथराव करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि विवाद के बाद गांव के ही कुछ लोगों ने घर पर हमला बोल दिया और जान से मारने की नीयत से 9 से 10 राउंड फायरिंग की। पीड़ित उधम सिंह ने बताया कि उसके और पड़ोसी के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। बच्चों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। विवाद बढ़ता देख उसने बच्चों को समझाकर घर के अंदर बुला लिया और पड़ोसी बच्चों को भी अपने घर जाने के लिए कह दिया। बच्चों ने अपने परिजनों को इस झगड़े की शिकायत कर दी। आरोप है कि शिकायत सुनते ही गुस्साए धर्मेंद्र, दीपक, संजू, उद्यम, सुमित समेत अन्य 4-5 लोग उनके घर पर पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए पथराव शुरू कर दिया। इसी दौरान धर्मेंद्र, जो फरीदाबाद के किसी थाने में पुलिसकर्मी के पद पर तैनात बताया जा रहा है, ने अपने साथियों के साथ करीब 9 से 10 राउंड फायरिंग की। पीड़ित उधम सिंह कि मां प्रेमवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हमले के वक्त वह अपने बच्चों के साथ घर में थी। जान बचाने के लिए वह बच्चों को कमरे में लेकर छिप गई। इस दौरान उसे कलाई और कंधे में चोट भी लगी। वहीं, दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि उधम सिंह की तरफ से भी फायरिंग की गई है।
सूचना मिलने पर थाना कैंप पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। एफएसएल टीम ने मौके से 9 एमएम के चार खाली कारतूस और अन्य साक्ष्य बरामद किए। जांच अधिकारी एएसआई राकेश ने बताया कि इस मामले में धर्मेंद्र समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।