{"_id":"6a650be283c8d66f5303aa3d","slug":"fire-set-to-a-heap-of-waste-dumped-by-companies-palwal-news-c-24-1-fbd1020-95684-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कंपनियों से फेंके गए कूड़े के ढेर में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कंपनियों से फेंके गए कूड़े के ढेर में लगाई आग
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सेक्टर-37 फायर स्टेशन से दो गाड़ियां माैके पर भेजी गई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-36 में कंपनियों से फेंके गए कूड़े के ढेर में शनिवार की दोपहर आग लग गई। शाम करीब 4.45 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही सेक्टर-37 फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां माैके पर भेजी गई। दमकल कर्मचारियों ने पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया।
औद्योगिक क्षेत्र की कई कंपनियां सेक्टर-36 में कूड़ा फेंकती हैं। शनिवार की शाम अज्ञात व्यक्ति ने इन कूड़े के ढेरों में आग लगा दी। इससे द्वारका एक्सप्रेसवे के पास धुआं ही धुआं उठता दिखाई देने लगा। इसके बाद किसी व्यक्ति ने फायर स्टेशन को आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद दमकल गाड़ी को मौके पर भेजा।
दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी का छिड़काव करके आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद दूसरी दमकल गाड़ी भी माैके पर भेजी गई। देर शाम तक कूड़े के ढेरों में लगी आग पर काबू पाया लिया गया। फायर अधिकारी मामचंद शर्मा ने बताया कि घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।