{"_id":"026e1ec08763464a9b5c023d31889e01","slug":"fire-in-wine-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब फैक्ट्री में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब फैक्ट्री में आग
अमर उजाला, हथीन
Updated Fri, 11 Oct 2013 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहलब रोड स्थित अशोका डिस्टलरी एंड केमिकल कंपनी (शराब फैक्ट्री) के मुख्य स्टोर में शुक्रवार सुबह सवा छह बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से स्टोर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही हथीन थाना पुलिस व फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह सवा छह बजे गहलब रोड स्थित कंपनी के गोदाम में कर्मचारियों ने धुआं उठता देखा। लेकिन जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते तब तक गोदाम से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। कंपनी प्रबंधक ने इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही हथीन पुलिस व फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों व कर्मचारियों ने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कंपनी के गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई।
विज्ञापन