फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fire being set in dry grass and garbage at KMP-KGP interchange

केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर सूखी घास व कूड़े में लगाई जा रही आग

Mon, 20 Dec 2021 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fire being set in dry grass and garbage at KMP-KGP interchange
पलवल। केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर पार्कों की सफाई के दौरान एकत्रित हुई सूखी घास व कूड़े को जलाया जा रहा है। कूड़ा जलाने से जहां प्रदूषण बढ़ रहा है, वहीं पार्क की घास व हरे-भरे पौधों को भी नुकसान पहुंच रहा है। कूड़े जलाने की यह घटनाएं लंबे समय से जारी है, उसके बावजूद अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। कूड़ा जलने से उठने वाला धुआं वाहन चालकों को भी परेशान करता है, जिससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। स्थानीय लोग इस बात का विरोध भी करते हैं, परंतु कोई सुनवाई नहीं होती। लोगों का कहना है कि जिला उपायुक्त से मामले की शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, ईस्टर्न व वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से जोड़ने से लिए केएमपी-केजीपी इंटरचेंज बनाया गया। करीब सौ एकड़ में बनाया गया यह इंटरचेंज इस परियोजना का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। इंटरचेंज में छोटे-बड़े करीब 18 पार्क हैं, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से बनाए गए इन पार्कों में कर्मचारियों की लापरवाही भारी पड़ रही है। कर्मचारी पार्कों में सफाई करने के बाद एकत्रित हुई सूखी घास व कूड़े को पार्क के चारों ओर डाल देते हैं। कुछ समय बाद घास को सूखने को उठाने की बजाय उसमें आग लगा दी जाती है। आग लगने से जहां पार्कों की घास जल जाती है, वहीं किनारों पर लगे हरे-भरे पौधों को भी नुकसान पहुंचता है। आग लगने से भारी मात्रा में धुआं उठता है, जो वाहन चालकों के लिए परेशानी बनता है, वहीं प्रदूषण को भी बढ़ाता है। जिला में पहले ही वाहनों के दबाव के कारण प्रदूषण का स्तर बेहद खराब रहता है। कूड़े को जलाने से प्रदूषण और ज्यादा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले, मना करने पर भी नहीं सुनते कर्मी
गांव कुसलीपुर निवासी संजय भड़ाना, विनोद भड़ाना, गांव बहरौला निवासी योगेश, मनीष का कहना है कि सुबह-शाम गांव के लोग पार्कों के इर्द-गिर्द घूमने के लिए जाते हैं। आए दिन सफाई कर्मचारी कूड़े में आग लगा देते हैं। कई बार ग्रामीण उनसे ऐसा करने से मना करते हैं, परंतु वे किसी की नहीं सुनते। कर्मचारियों की लापरवाही के कारण जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा हैं, वहीं पार्कों की खूबसूरती भी कम हो रही है। जल्द ही मामले की शिकायत जिला उपायुक्त से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है। मैं मामले की जांच कराउंगा। जिले में कूड़ा जलाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- कृष्ण कुमार, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed