फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   fir lodge

Palwal News: तीन बच्चियों की डूबने से मौत मामले में भट्टा मालिक सहित चार पर केस दर्ज

Wed, 17 Sep 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Wed, 17 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
fir lodge
मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद हुआ मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। मुंडकटी थाना क्षेत्र के सेवली गांव में बने ईंट भट्टे के गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की मौत के मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई की है। मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद भट्टा मालिक सहित चार लोगों के खिलाफ लापरवाही से मौत का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना बीती 6 अगस्त की है। गांव सराय की तीन बच्चियां अलफिया, अनासिका और सोफिया शाम के समय बकरियां चराने निकली थीं। इसी दौरान वे भट्टे के पास पहुंचीं, जहां करीब तीन से चार फुट गहरा गड्ढा खुदा हुआ था। गड्ढे में बरसात का पानी भरा हुआ था। खेलने के दौरान तीनों बच्चियां उसमें गिर गईं और डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामले के बाद मृतक बच्चियों के परिजनों ने किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी थी। पुलिस ने भी इसे सामान्य घटना मानकर सामान्य कार्रवाई की। लेकिन जब यह मामला मानवाधिकार आयोग की नजर में आया तो आयोग ने जिला उपायुक्त और एसपी को नोटिस जारी कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी। आयोग के हस्तक्षेप के बाद पुलिस जांच में सामने आया कि भट्टा स्थल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। न तो गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई थी, न ही वहां कोई चेतावनी पट्ट लगाया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने सब इंस्पेक्टर सुरेश की शिकायत पर भट्टा मालिक सुभाष और उसके सहयोगियों लुकमान, साहिद तथा इरफान को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ लापरवाही से मौत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed