फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   fir file on six people

छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 16 Oct 2021 05:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
fir file on six people
हथीन। गांव जैनपुर निवासी 45 वर्षीय टेकचंद की मौत के मामले में हथीन थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मृतक को अपमानित कर मारपीट करने एवं उसके बाद सदमे से हुई मौत का मामला दर्ज किया है। मुकदमा मृतक के पुत्र सुनील के बयान पर दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार जनों को सौंप दिया गया। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी 26 अप्रैल 2021 को आलदौका निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी के साथ संबंध सामान्य नहीं थे। वह कहती थी कि उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ की गई है। उसकी पत्नी हाथों की नस काटकर आत्महत्या करने की धमकी भी देती थी। 29 सितंबर को उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ अपने मुंह में डाल लिया, जिसपर उसे एक निजी क्लिनिक में दिखाया। 30 सितंबर को उनकी पत्नी और उसके पिता सूबे सिंह उनके घर आए। उन्होंने कुछ आभूषण अपने कब्जे में ले लिए। सुनील का आरोप है कि ससुर ने उसके साथ मारपीट की, बीच-बचाव में उसके पिता का सिर दीवार से टकरा गया। उनको चोटें भी आई। इसी अपमान एवं मारपीट के सदमे से उसके पिता टेकचंद को दिल का दौरा पड़ गया। उपचार के लिए उन्हें मेट्रो अस्पताल फरीदाबाद में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सुनील का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग 18 लाख रुपये समझौते के लिए मांग रहे थे। चार अक्टूबर को उसकी पत्नी ने हथीन थाने में जहर देने एवं प्रताड़ित करने का मुकदमा भी दर्ज करा दिया था। शुक्रवार को टेकचंद की मौत होने के बाद परिजनों ने शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मामले में आलदौका निवासी सूबे सिंह, जयचंद, संदीप उर्फ जस्सी, सूबे सिंह की पत्नी, जय चंद की पत्नी व चांदहट निवासी कल्लू के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी रामकिशन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed