Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   FIR against farmer for burning stubble, department issues warning

Palwal News: पराली जलाने पर किसान पर एफआईआर, विभाग ने दी चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
FIR against farmer for burning stubble, department issues warning
पलवल। रोनीजा गांव के किसान हरवीर पर फसल अवशेष जलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। 20 अक्तूबर को किसान ने किठवाड़ी गांव के खेतों में फसल अवशेष जलाए थे। पटवारी व गांव के लोगों के बताने पर संबंधित किसान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गईं। कृषि उपनिदेशक डॉ. बाबूलाल ने बताया कि किसानों को पराली न जलाने और उसका प्रबंधन करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। सरकार प्रति एकड़ 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। विभागीय टीमों ने गांवों में जाकर किसानों को बताया कि पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति घटती है और वातावरण प्रदूषित होता है। किसानों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed