फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   FIR against Air Force personnel

Palwal News: हथियारों के प्रदर्शन के आरोप में वायु सेना कर्मी के खिलाफ प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
FIR against Air Force personnel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। इलाका मजिस्ट्रेट के निर्देश पर उटावड थाना पुलिस ने भारतीय वायु सेना में सेवारत पहलवान नासिर हुसैन के खिलाफ सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। इस संदर्भ में उटावड निवासी वसीम अकरम ने शिकायत की थी।

थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हथियारों के वीडियो अपलोड कर गन कल्चर को बढ़ावा दे रहा है। वीडियो में वह बंदूक लोड कर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। शिकायत के बाद नासिर हुसैन ने अपलोड किए गए वीडियो हटा दीए। वसीम अकरम का आरोप है कि उन्होंने इसकी शिकायत एसपी को 27 दिसंबर को की थी। एसपी ने दो जनवरी को एविटी स्टाफ इंचार्ज दीपक गुलिया को जांच की जिम्मेदारी दी, इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। अब अदालत के माध्यम से एफआईआर दर्ज कराई गई है। जांच अधिकारी एवं थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed