{"_id":"6501e930651a3d3fdd0e84a5","slug":"fight-firing-vandalism-between-two-parties-in-bas-mohalla-palwal-news-c-24-1-snoi1004-2169-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बास मोहल्ला में दो पक्षों में झगड़ा, फायरिंग, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बास मोहल्ला में दो पक्षों में झगड़ा, फायरिंग, तोड़फोड़
विज्ञापन
- केस दर्ज करके जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। शहर के बास मोहल्ला में मंगलवार रात दो पक्षों के मध्य झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान फायरिंग, तोड़फोड़ हुई। इस मामले में हथीन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत किया। एक आरोपी को पिस्टल सहित गिरफ्तार भी कर लिया है। दोनों पक्षों की तरफ एक दूसरे के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गई है। थाना मनोज कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना मिलते ही सिटी चौकी प्रभारी शेर सिंह पुलिस दल के साथ पहुंच गए। अब स्थिति शांत है।
इस मामले में वार्ड नंबर तीन निवासी प्रशांत ने लिखित शिकायत देकर केस दर्ज कराया है कि 11 सितंबर को उसका छोटा भाई अर्जुन रोज की तरह चुंगी मोड़ पर जा रहा था। उसकी बाइक को युवराज निवासी वार्ड नंबर दो ने अपनी बाइक से टक्कर मार दी। अर्जुन गिर गया जैसे ही वह उठा उसके ऊपर पंच से चोट मारी एवं मार पिटाई की। जिससे उसका दांत टूट गया। वह मौके पर पहुंचे तो युवराज मौके से भाग गया। इसका उलाहना देने वह युवराज के जिम पर गए तो हाथापाई हुई। बाद में बीचबचाव हो गया। अगले दिन 12 सितंबर को प्रशांत एवं भारतभूषण बाईपास पर मुन्ना के खेतों पर गए थे। वहां पर युवराज, हरीश एवं हिमांशु ने उनको घेर लिया। पिस्टल दिखाई और मुन्ना को पकड़ लिया और प्रशांत के ऊपर पिस्टल की बट से हमला किया। हवा में फायरिंग की। वह भाग आए। उसके घर पर कहने गए तो पिस्टल सीने पर तान दी। इस घटना का वीडियो भी बनाया, जोकि पुलिस को दिया गया है। पुलिस ने युवराज को गिरफ्तार कर उसके पास से पिस्टल बरामद कर ली है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दूसरी एफआईआर वार्ड नंबर एक निवासी युवराज के भाई नकुल कुमार ने दर्ज कराई है। नकुल ने लिखित शिकायत देकर बयान दिया है कि 12 सितंबर को युवराज के साथ प्रशांत की हाथापाई हुई थी। रात के 11 बजे नकुल के घर पर प्रशांत, सुमित, विनीत, सुदीप, अनिशु, सोनू ,मोनू, सिकन्दर और इनके साथ भारी संख्या में लोग आए। आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। उसके घर की लाइट, ग्लास गेट तोड़ दिए। आरोपियों ने फायरिंग की। जिससे घर की टाइल भी टूट गई। इस मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में से एक सुमित हथीन नगर पालिका का पूर्व चेयरमैन है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।