फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Feeding undercooked sorghum to livestock could prove costly.

Palwal News: पशुओं को अधपकी ज्वार खिलाना पड़ सकता है भारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Feeding undercooked sorghum to livestock could prove costly.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने क्षेत्र के पशुपालकों के लिए ज्वार (चरी) के हरे चारे के उपयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। विभाग के अनुसार, अधपकी या कम उम्र की ज्वार खिलाना पशुओं की जान के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि 45 से 50 दिन से कम आयु की ज्वार तथा सूखे या पाले के बाद हुई नई बढ़वार (रीग्रोथ) में हाइड्रोजन साइनाइड नामक विषैला तत्व मौजूद होता है। यदि भूखे पशु इसे सीधे चर लेते हैं या अत्यधिक मात्रा में खा लेते हैं, तो जहरीले असर के कारण उनकी हालत तेजी से बिगड़ सकती है। पशु चिकित्सालय नगीना के पशु चिकित्सक शिवकुमार ने बताया कि यदि ज्वार खाने के बाद पशु में अचानक सांस लेने में कठिनाई, अत्यधिक लार गिरना, बेचैनी अथवा जमीन पर गिर जाने जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत नगीना स्थित निकटतम पशु चिकित्सालय में संपर्क कर डॉक्टरी सहायता लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed