{"_id":"620be98d0a6d93109c424b33","slug":"fear-of-accident-due-to-transformers-installed-at-the-main-gate-of-schools-palwal-news-noi632467912","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों के मुख्य द्वार पर लगे ट्रांसफार्मरों से हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों के मुख्य द्वार पर लगे ट्रांसफार्मरों से हादसे का डर
विज्ञापन
राजकीय उच्च विद्यालय सल्लागढ़ के साथ लगे ट्रांसफार्मर के नीचे से गुजरते बच्चे।
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। हरियाणा बिजली वितरण निगम और शिक्षा विभाग की लापरवाही स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर भारी पड़ सकती है। जिले के सरकारी स्कूलों के मुख्य द्वार के पास ट्रांसफार्मर हादसों को न्योता दे रहे हैं। ये ट्रांसफार्मर काफी नीचे हैं तथा इनकी फेंसिंग भी नहीं की गई है, जिससे कोई भी बच्चा इनकी चपेट में आ सकता है। मामले का दिलचस्प पहलू तो यह है कि बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर स्कूलों के सामने से हटाने का कोई प्रावधान ही नहीं है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस बारे में जानकारी ही नहीं है, जबकि स्कूल मुख्याध्यापक बार-बार शिकायत करने का दावा कर रहे हैं।
दरअसल, अलीगढ़ रोड़ स्थित डॉ.भीमराव आंबेडकर राजकीय उच्च विद्यालय सल्लागढ़ में करीब 1100 विद्यार्थी पढ़ते हैं। इस स्कूल के मुख्य द्वार के समीप एक बिजली निगम का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। ट्रांसफार्मर में तार इतने नीचे हैं कि छोटी कक्षाओं के विद्यार्थी भी उन्हें छू सकते हैं। ट्रांसफार्मर की फेंसिंग भी नहीं की गई है, जिससे हादसे का डर बना हुआ है।
इसी प्रकार इस्लामाबाद के राजकीय उच्च विद्यालय के गेट के समीप भी बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इसके अलावा भवन के साथ दो ट्रांसफार्मर हैं। रास्ता खराब होने की वजह से ट्रांसफार्मरों के नीचे से ही गुजरने के रास्ता बना हुआ है। स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थी ट्रांसफार्मरों के नीचे से ही गुजरते हैं, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
सल्लागढ़ और इस्लामाबाद में स्कूलों के गेटों के समीप ट्रांसफार्मर लगे हैं। स्कूल आते-जाते समय कोई भी छात्र कभी भी हाईवोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आ सकते हैं। तार इतने नीचे लगे हैं कि छोटे बच्चे भी इन्हें छू सकते हैं। - आचार्य रामकुमार बघेल, स्थानीय निवासी
स्कूल के गेट समीप लगे ट्रांसफार्मर से हादसा होने का डर है। बार-बार शिकायतों के बावजूद भी अधिकारी मामले का संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
- ज्ञानचंद, मुख्याध्यपक, डॉ.भीमराव आंबेडकर राजकीय उच्च विद्यालय सल्लागढ़
स्कूलों के सामने लगे ट्रांसफार्मर काफी पुराने हैं। अब तक हादसा नहीं हुआ तो आगे भी नहीं होगा। सभी जगह इसी प्रकार से ट्रांसफार्मर लगते हैं। नीचे लगे तारों को ऊपर करवा दिया जाएगा। ट्रांसफार्मर हटाने का कोई प्रावधान नहीं है
- आशुतोष सिंह, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा बिजली वितरण निगम
इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि स्कूल मुख्याध्यापकों द्वारा शिकायत की जाती है, बिजली के ट्रांसफार्मरों को हटवा दिया जाएगा। - अशोक बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी