फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Father accused of raping daughter in Palwal

पिता पर बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Tue, 05 Apr 2022 06:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
Father accused of raping daughter  in  Palwal
पिता पर बेटी से दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप, पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

पलवल में पिता पर सात वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप है। माता-पिता का झगड़ा होने पर बच्ची पिता के साथ रह रही थी। बच्ची की मां ने पति पर अश्लील हरकत करने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
डीएसपी सतेंद्र कुमार ने बताया कि एक महिला ने दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी तीन मार्च 2013 को हुई थी। शादी के बाद दो बेटियां हुईं। एक की उम्र सात साल और दूसरी बेटी की उम्र करीब पांच वर्ष है। साल 2017 में पति से अनबन होने के कारण महिला अपनी छोटी बेटी को लेकर मायके चली गई और बड़ी बेटी पिता के साथ जिला सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र के एक गांव में रहने लगी। कुछ समय बाद महिला का ससुर बीमार हो गया। महिला ससुर को देखने पति के पास गई। उसका पति भी बड़ी बेटी के साथ वहां आ गया। वहां उसके पति ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि पंचायत होने पर दोनों बेटियों को उसके साथ भेज दिया और वहां से अपनी दोनों बेटियों को लेकर वापस आ गई। बड़ी बेटी ने अपनी मां को बताया कि उसका पिता रात को उसके साथ अश्लील हरकत करता था। कई बार उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed